फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हर्रावाला से आज होगा प्रवेशोत्सव का शुभारंभ, तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मंगलवार से प्रवेशोत्सव शुरू होेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लगभग सभी विद्यालयों में पुस्तकें भी पहुंचा दी गईं हैं। नए शिक्षा सत्र शुरू होते ही अब सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव भी शुरू कर जा रहा है। डोईवाला विकासखंड में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ राजकीय प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रावाला से किया जाएगा। डोईवाला विकासखंड में 139 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 45 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 13 हाईस्कूल व 16 इंटरमीडिएट कॉलेज हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विकासखंड में कोई भी विद्यालय इस शिक्षा सत्र में शून्य छात्र संख्या वाला नहीं है। इसलिए इस सत्र में कोई भी विद्यालय बंद नहीं हुआ है। विभाग को इस बार प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यालयों में अच्छी संख्या में प्रवेश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ने ली तैनाती
डोईवाला विकासखंड में प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी व उपशिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल ने सोमवार को तैनाती ली है। यहां के उपशिक्षा अधिकारी व प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट रिश्वत कांड में गिरफ्तार होने के बाद से जेल में हैं। उनके स्थान पर शासन ने चकराता की उपशिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल को डोईवाला विकासखंड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी थी।



- मंगलवार से प्रवेशोत्सव शुरू होंगे। सभी विद्यालयों में पुस्तकें, ड्रेस आदि पहुंचाई जा रही हैं। उम्मीद है कि इस बार भी विद्यालयों में अच्छी संख्या में छात्रों के प्रवेश होंगे। -पीएल भारती, जिला शिक्षा अधिकारी, बेसिक, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें