फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टेंड में हाथी ने तोड़ा चाय का खोखा

विज्ञापन
भूतनाथ मंदिर के समीप टैक्सी स्टेंड में चहलकदमी करता हाथी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। भूतनाथ मंदिर के समीप लक्ष्मणझूला टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन की पार्किंग में बीते बुधवार देर रात हाथी ने उत्पात मचा दिया। हाथी ने यहां पार्किंग परिसर में बनी चाय का खोखा तोड़ दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशकत के बाद हाथी को जंगल की ओर भगा दिया।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरीरेंज से सटा भूतनाथ मंदिर में रात्रि के दौरान इन दिनों हाथी की चहलकदमी बनी हुई है। हाथी के आने से आसपास रह रहे लोगों में दहशत बनी हुई है। हाथी की चहलकदमी से कोई अनहोनी घटित न हो इसके लिए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग की है।
गौहरीरेंज के अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि पार्क क्षेत्र से सटे क्षेत्र में हाथी की चहलकदमी स्वाभाविक है। अनहोनी घटना को रोकने के लिए क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारी मुस्तैद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें