फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी के एसडीएम की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ अभद्रता और मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र पाल पाठी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को देहरादून तिराहे पर प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा और प्रदेश सचिव इमरान सैफी ने कहा कि पौड़ी में अग्निवीरों की भर्ती से संबंधित प्रमाण पत्रों के लिए कुछ अभ्यर्थी परेशान थे। भोजन की व्यवस्था भी नहीं थी। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौड़ी के एसडीएम से वार्ता करनी चाही तो एसडीएम कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ अभद्रता से पेश आए। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि युवाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर परीक्षा की भर्ती के प्रमाण पत्रों के लिए तहसील में आ रहे युवाओं के लिए पौड़ी प्रशासन को अलग से काउंटर लगाने की व्यवस्था करनी चाहिए थी। इस प्रकरण की निंदा करते हैं। यदि कांग्रेस कार्यकर्ता व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर एसडीएम से वार्ता करने गए थे तो एसडीएम को उनकी बातें सुननी चाहिए थी।
विज्ञापन

इस प्रकरण में कांग्रेस कार्यकर्ता नितिन बिष्ट पर एसडीएम की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है वह गलत है। यदि शीघ्र बिष्ट के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश भर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पुतला फूंकने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेेंद्र रमोला, एकांत गोयल, नीरज चौहान, रमेश गौड़, हिमांशु जाटव, यश अरोड़ा, राहुल पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें