फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान और मूल्यों की रक्षा की ली शपथ

Sun, 27 Nov 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टीएचडीसी और नगर क्षेत्र के विद्यालयों में संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी और स्कूलों में छात्र-छात्राओं के मध्य निबंध और भाषण की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन



टीएचडीसी में संविधान दिवस पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरएसटी शाई ने किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान और उसके मूल्यों की रक्षा तथा अनुपालन के प्रति शपथ दिलाई।

विधि विभाग टीएचडीसी की पत्रिका लॉ रिपोर्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर निदेशक तकनीकी डीवी सिंह, निदेशक वित्त एसके विश्वास, श्रीधर पात्र आदि उपस्थित रहे। इंटर कॉलेज गंगा भोगपपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एचएम बडोनी ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संविधान देश की आत्मा है जो हमें अपने अधिकार प्रदान करती है। इस मौके पर डा. अभय मित्र आर्य, डा. संतोष कुमार, वेदराम पाल, आशा बिष्ट, धनेश्वर रतूड़ी, देवेंद्र भंडारी, अशरफ अली, जयकृत सिंह बिष्ट, धन वीर सिंह पयाल व गुलशन शर्मा आदि उपस्थित रहे।


इंटरनेशनल स्कूल में संविधान स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने संविधान दिवस पर देश के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। अध्यापिका पूजा चावला ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन के बारे में बताया। प्रधानाचार्य पूजा सत्संगी ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान पूरी तरीके से लागू किया गया।

सुमंत डंग ने हमारे जीवन में संविधान के महत्व को बच्चों को बताया। बच्चों से कानून और राष्ट्र का सम्मान करने को कहा। पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में भी संविधान दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। शिक्षक वरुण कुमार ने संविधान प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य पीके अरोड़ा, मदन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें