फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाला समय ई-हेल्थ तकनीक का है : मधुकर

Fri, 17 Jan 2025 01:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य क्षेत्र में स्मार्ट ई-हेल्थ और ई-लर्निंग प्रोग्राम को बढ़ावा देने के लिए एम्स में दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव मधुकर कुमार भगत ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में स्मार्ट ई-हेल्थ और ई-लर्निंग का बहुत महत्व है। उन्होंने भविष्य की दृष्टि से तकनीक आधारित डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को क्रांतिकारी कदम बताया। कहा कि संचार क्रांति के युग में स्वास्थ्य क्षेत्र की यह तकनीक रोगियों को घर बैठे स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध करवा रही है। कहा कि आने वाला समय ई-हेल्थ तकनीक का है।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने संस्थान की ओर से संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की योजनाओं की जानकारी दी। नेशनल मेडिकल काॅलेज नेटवर्क के तहत संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही ई-लर्निंग एजुकेशन को फैकल्टी सदस्यों तथा मेडिकल छात्रों के लिए विशेष लाभकारी बताया। साथ ही ई-हेल्थ के तहत संस्थान की ड्रोन आधारित मेडिकल सेवाओं, टेली कंसल्टेशन, आउटरीच सेंटरों, टेली फॉलोअप और ई-स्मार्ट लर्निंग के अन्तर्गत टेली एजुकेशन और अन्य योजनाओं के लाभ गिनाए। इस दौरान प्रो. शालिनी राव, कार्यशाला के आयोजन सचिव विनीत कुमार, सह आयोजन सचिव संदीप कुमार सिंह, डाॅ. विवेक सिंह मलिक, डाॅ. श्रीलोय मोहंती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें