फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाशानंद ट्रस्ट के खजांची को कालाधन सफेद करना पड़ा महंगा

Thu, 15 Dec 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
bribe
विज्ञापन
कालेधन को सफेद करने की जुगत कैलाशानंद ट्रस्ट के कैश मैनेजर को भारी पड़ गई। गोरखधंधे की बात सामने आने के बाद ट्रस्ट के रिसीवरों ने उसे कार्यमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

कैलाशानंद आश्रम में कई महीनों से ट्रस्ट के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

27 जून को कोर्ट के आदेश पर ट्रस्ट में तीन रिसीवर अजीत कुमार, प्रकाश मोहन और रामेश्वर गौड़ को नियुक्त किया गया था। इसी दौरान रिसीवरों ने ट्रस्ट में कमलदीप जोशी को कैश मैनेजर नियुक्त किया था।

बीते दिन एक समाचार चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में मैनेजर द्वारा एक व्यापारी को ट्रस्ट के माध्यम से उसके कालेधन को सफेद बनाने का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद कैलाशानंद ट्रस्ट रिसीवर अजीत कुमार ने बुधवार को कैश मैनेजर कमलदीप जोशी को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन


रिसीवर अजीत कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है। जांच में यदि कैश मैनेजर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, कैश मैनेजर कमलदीप जोशी का कहना है कि स्टिंग में उनकी बातों को गलत तथ्यों के साथ प्रस्तुति किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें