फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुश्ता ढहने से खतरे की जद में आया भवन

विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत गहली गांव में एक भवन के आंगन का पुश्ता ढहा। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। बीते रविवार रात से हो रही बारिश के कारण गहली गांव में एक परिवार के घर के आगे बना पुश्ता ढह गया। पुश्ता ढहने से भवन खतरे की जद में आ गया है। वहीं पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत टोला अंतर्गत गहली गांव में बीते रविवार देर रात करीब 2 बजे बसंत सिंह नेगी के घर के आंगन का पुश्ता ढह गया। देररात पुस्ता गिरने से परिवार में हड़कंप मच गया। कोई अनहोनी घटित न हो इसके लिए परिजनों ने पूरी रात खुली आंखों में गुजारी। सोमवार सुबह पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना यमकेश्वर तहसीलदार को दी। उन्होंने तहसीलदार को पत्र लिखकर जल्द ही पुश्ता निर्माण करने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने कहा कि यदि जल्द ही पुश्ता निर्माण नहीं हुआ तो इसके खतरे से भवन भी जमींदोज हो सकता है। दहशत के कारण पीड़ित परिवार गांव में बने बारातघर में रात गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें