फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के हमले से दो गायों की मौत

Sat, 11 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम सभा पटना में बृहस्पतिवार रात गुलदार ने बालम सिंह की गौशाला में बंधी दो गायों पर हमला कर मार दिया। शुक्रवार सुबह जब गोपालक गौशाला पहुंचे तो उनको घटना का पता चला। उन्होंने इसकी सूचना राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे गौहरीरेंज वनकर्मियों ने घटना स्थल की जांच की। और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात कही।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य गीता राणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा और पटना ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह भंडारी ने गांव में ग्रामीणों को गुलदार की दहशत से बचाने के लिए वनविभाग से गांव के आसपास पिंजरा लगाने की मांग की। इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन


उधर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गौहरी रेंज अधिकारी आरएम नौटियाल ने बताया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें