फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मुनि की रेती ढालवाला में कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण

Wed, 15 Jul 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में मच गई अफरा-तफरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ढालवाला। मुनि की रेती क्षेत्र में प्रशासन ने बुधवार को अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की। यह अभियान नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन ने मिलकर चलाया। इसका मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना था।
टीम ने जानकी झूला पुल से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। अभियान शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। आस्था पथ पर अवैध रूप से रखी गई सामग्री को तुरंत हटाया गया। प्रशासन ने तीन अलग-अलग स्थानों से अतिक्रमण सामग्री जब्त की।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, चार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा में बाधा डालने वाले अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रखने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

इस संयुक्त अभियान में कई महत्वपूर्ण अधिकारी मौजूद रहे। कानूनगो राय सिंह ने अभियान का नेतृत्व किया। मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती भी टीम के साथ थे। सफाई निरीक्षक कमल चौहान और आकाश अग्रवाल ने भी इसमें सहयोग किया। बाबू सिंह और राजस्व उपनिरीक्षक निधि थपलियाल भी मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें