फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नहरों में पानी न आने से किसान परेशान, ज्ञापन सौंपा

Wed, 15 Jul 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ऋषिकेश। बालावाला, नकरौंदा, नथुवावाला और मियांवाला में नहरों में पानी न आने के कारण किसानों ने सिंचाई विभाग देहरादून की उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन दिया। एसडीओ ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बालावाला धनवीर सिंह राणा ने बताया कि आजकल नथुवावाला, बालावाला, नकरौंदा और मियांवाला की नहरों में पानी न आने से किसान अपने खेतों में रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। नहरों से संबंधित समस्या के समाधान के लिए किसान अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग देहरादून का घेराव करने जा रहे थे। जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग की उपखंड अधिकारी ममता पंवार मौके पर पहुंची। स्थानीय किसानों ने उन्हें ज्ञापन दिया। एसडीओ ने कहा कि नदियों का पूरा पानी नहरों में बांधा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें