फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सरकारी जमीन से प्रशासन ने हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानक मजरा गांव में सरकारी जमीन पर कथित रूप से धार्मिक स्थल का निर्माण किए जाने की शिकायत पर तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने सरकारी भूमि पर लगाए गए सीमेंट के पिलर और तारबाड़ से किए गए कब्जे को हटवा दिया। साथ ही संबंधित लोगों को दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


मानक मजरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि गांव में कुछ लोगों की ओर से सरकारी जमीन पर सीमेंट के पिलर खड़े कर तारबाड़ की जा रही है और धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है। शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।

नायब तहसीलदार ओमप्रकाश के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम में राजस्व निरीक्षक सुभाष चौहान और लेखपाल ललित कुमार समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर दोबारा किसी भी तरह का कब्जा या निर्माण करने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें