फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीएमओ ने डोबरा चांठी मोटरपुल होते हुए प्रतापनगर तीन बसें भेजी

विज्ञापन
टिहरी के डोबरा चांठी प्रतापनगर जाने के लिए खड़ी टीजीएमओ की बस। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। प्रतापनगर के लिए डोबरा चांठी होते हुए ऋषिकेश से सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। इस मार्ग के मध्य डोबरा चांठी मोटर पुल बनने से मार्ग की लंबाई में 20 किलोमीटर की कमी आएगी। यात्रियों को किराए में भी करीब 20 रुपये का फायदा होगा। सोमवार से रूट पर छह बसें संचालित की जाएंगी। दो बसें (विश्वनाथ सेवा) देहरादून से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

टीजीएमओ के प्रवक्ता अनिल रावत ने बताया कि करीब 15 साल पहले टीएचडीसी की ओर से टिहरी डेम की टी-2 सुरंग बंद करने से पुरानी जलमग्न हो गई थी। इससे भल्डियाणा, सिमलासू, सिराईं और कंडल पुल के डूब जाने से झील के दूसरी ओर बसे प्रतापनगर और गाजणा पट्टी के सैकड़ों गांव में आवागमन बंद सा हो गया था। इन गांवों के लोगों या स्यासू पुल होते प्रतापनगर पहुंचना पड़ता था। इस मार्ग पर भी छोटी बसों का संचालन होता था। अब डोबरा चांठी मोटर पुल खुलने के बाद इस पर ऋषिकेश से प्रतापनगर के लिए बड़ी बसों का संचालन शुरू हो गया है। पहले ऋषिकेश प्रतापनगर की दूरी करीब 140 किलोमीटर थी, अब डोबरा चांठी में पुल बनने के बाद करीब 20 किलोमीटर घटकर 120 किमी हो गई है। उन्होंने बताया इस मार्ग पर ऋषिकेश से सोमवार से टीजीएमओ की पांच बसें संचालित होंगी। जो सुबह सवा पांच बजे, छह बजे, सवा सात बजे, सवा नौ बजे, सवा आठ बजे और आखिरी सेवा दोपहर 11 बजे संचालित होगी। जबकि विश्वनाथ सेवा की दो बसें देहरादून से चलेंगी।
देहरादून से प्रतापनगर तक रोडवेज की बस हो सकती शुरू
ऋषिकेश। जल्द ही देहरादून से वाया ऋषिकेश होते हुए प्रतापनगर तक रोडवेज की बसें संचालित हो सकती है। सूूत्रों को कहना है कि प्रतापनगर और घनसाली विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों की ओर से देहरादून से रोडवेज की बसें संचालित करने की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द डोबरा चांठी पुल होते रोडवेज की बसें भी फर्राटा भरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें