II
तीन साथियों के साथ मिलकर रानीपोखरी में ज्वेलर्स की दुकान में की थी चोरी
I
Iरानीपोखरी पुलिस ने एक ज्वेलर्स के यहां अपने तीन साथियों के साथ चोरी को अंजाम देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि चोरों से चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
I
I
I
Iबीते छह जुलाई को रानीपोखरी के ज्वेलर्स सोनू रस्तोगी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। रस्तोगी ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ सोने चांदी की ज्वेलरी व कुछ नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
I
Iबीते पांच सितंबर को बड़कोट तिराहा रानीपोखरी के पास रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे चार युवकों को रोका। पुलिस के रोकने पर चारों युवक भाग खड़े हुए। जिनमें से दो युवक पुलिस की पकड़ में आ गए। जिनकी पहचान लालू और कृष्ण कुमार निवासी निगोही शाहजहांपुर के रूप में हुई।
I
I
I
Iपुलिस पूछताछ में आरोपियों ने रानीपोखरी में ज्वेलर्स के यहां चोरी किए जाने की बात स्वीकारी। दोनों आरोपियों ने घटना में दो अन्य लोगों के शामिल होने की बात बताई थी। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने बताया कि 25 सितंबर को इस घटना में फरार चल रहे पांच हजार के तीसरे वांछित/इनामी मोहन लाल उर्फ चपेटा निवासी ईशापुर, थाना निगोही, जिला शाहजहांपुर, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि चौथा दस हजार का इनामी बिहारी उर्फ गिदडा उर्फ गंगा सिंह निवासी रमपुरा थाना पसगामा जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश फरार चल रहा था। जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
I
I-
I
I
I
I
पहचान छुपाने में माहिर है इनामी
I
Iरानीपोखरी पुलिस द्वारा पकड़ा गया दस हजार का इनामी बिहारी उर्फ गिदडा उर्फ गंगा सिंह एक शातिर प्रवृति का है। जो बार-बार अपना नाम, हुलिया और सरनेम बदलता है। उसने अपने कई नाम रखे हुए थे। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।I
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड