फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पावर लिफ्टर ने लगाया जांच के नाम पर बेवजह रोके जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II रूस में आयोजित पावर लिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने से वंचित पावर लिफ्टर ध्रुव गुप्ता ने सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पावर लिफ्टर ध्रुव ने आरोप लगाया कि मास्को (रूस) एयरपोर्ट पर चेकिंग का हवाला देकर उन्हें बेवजह रोका गया। जिससे वह चैंपियनशिप में प्रतिभाग नहीं कर पाए। मंगलवार को रूस में पावर लिफ्टर ध्रुव गुप्ता ने पत्रकारों से वार्ता की। ध्रुव ने बताया कि बीते 21 व 22 दिसंबर को मास्को में पावर लिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के लिए उन्होंने भी क्वालीफाई किया था। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए वह 19 दिसंबर को मास्को एयरपोर्ट में पहुंचे, लेकिन यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जांच के नाम पर उन्हें रोका और तीन दिन तक हिरासत में रखा। ध्रुव ने आरोप लगाया कि कड़कड़ाती ठंड में उन्हें गर्म कपड़े भी नहीं दिए गए। ठंड से उनके पैर सूज गए थे, लेकिन मांगने के बावजूद भी दवा नहीं दी गई। जिस पर उन्होंने भारतीय दूतावास से भी संपर्क किया लेकिन उचित सहयोग नहीं मिला। ध्रुव ने कहा कि वह प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के मजबूत दावेदार थे। लेकिन प्रतिभाग न कर पाने से वह वंचित रह गए। ध्रुव ने कहा कि उन्होने पूरे प्रकरण पर सीएम पोर्टल में जानकारी डाली है। ध्रुव ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि घटना से विदेश मंत्रालय को मामले से अवगत करा कर घटना की निष्पक्ष जांच की जाए।I
विज्ञापन

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें