फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त सात तीर्थयात्री घायल

Sat, 09 May 2026 02:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरियाणा के यमुनानगर से चारधाम यात्रा पर जा रहे टेंपो ट्रैवलर का टायर फटने से सात तीर्थयात्री घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सबको छुट्टी दे दी गई।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र नंबर पर पंजीकृत एक टेंपो ट्रैवलर 17 तीर्थयात्रियों को लेकर चारधाम की यात्रा पर जा रहा था। सुबह 6:15 बजे सिंगटाली बाजार के पास टेंपो ट्रैवलर का पिछला टायर फट गया। इससे टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुर्घटना में सात तीर्थयात्री घायल हो गए। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची। सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश लाया गया। घायलों में एक यात्री के कंधे पर झटका लगने के कारण थोड़ी ज्यादा चोट आई है। अन्य घायलों में सर्वजीत कौर (55), किरण मिश्रा (54), रवींद्र कुमार (66), मोहित (16), राघव शर्मा (16), अनु शर्मा (38), सभी निवासी यमुनानगर हरियाणा है। वहीं एम्स रोड पर अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सबको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें