रायवाला में दूरसंचार कंपनी की केबल बिछाने के लिए सड़क तो खोदी गई लेकिन उसका सही से भरान नहीं किया गया। जिसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सही से भरान न होने के चलते सड़क जगह-जगह से धंस रही है।
रायवाला क्षेत्र में एक निजी दूरसंचार कंपनी की ओएफसी केबल बिछाने का कार्य चल रहा था। ठेकेदार की ओर से सड़क खोदकर उसका सही से भरान नहीं किया गया, जिसके चलते अब ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहीद जय गैस एजेंसी के सामने संचार कंपनी के पाइप को ऊपर ही छोड़ दिया गया है, जिससे ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शिव चौक से लेकर गैस एजेंसी तक ओएफसी केबल बिछाने के लिए खोदी गई सड़क का सही से भरान नहीं किया गया है। जिसके चलते अब जगह-जगह से सड़क धंसने लगी है। सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे रेहड़ी, ठेली लगने वाले लोग खुद ही इसका भरान कर रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह से काम बंद है। ऐसे में स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रायवाला थाने के प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती से मुलाकात करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क की खुदाई का कार्य नियम अनुसार नहीं हो रहा है। एसडीएम स्मृता परमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो संबंधित कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से बात की जाएगी और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।