फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी डीएम ने किया थ्रीलेन पुल का निरीक्षण  

Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
विज्ञापन
थ्रीलेन ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण करते टिहरी के जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
टिहरी के जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई ने बुधवार को मुनिकीरेती में गंगा पर निर्माणाधीन थ्रीलेन ब्रिज (जानकी सेतु) और शिवपुरी-जाजल मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी नरेंद्रनगर के अधिकारियों को बंद पड़े निर्माण को शीघ्र शुरू कराकर योजना का समयबद्ध कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


     
निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभाग से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने पीडब्ल्यूडी को बंद पड़े ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने और योजना को समय पर पूरा करने को कहा। इस अवसर पर नरेंद्रनगर के उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, पीडब्ल्यूडी नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता मोहम्मद आरिफ खान, सहायक अभियंता विवेक सेमवाल आदि मौजूद थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें