फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आईएसबीटी के अंदर पार्क नहीं होंगे टैक्सी, ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पार्किंग का नया टेंडर होने के बाद ठेकेदार आईएसबीटी परिसर में टैक्सी और ऑटो पार्क नहीं करवा पाएगा। कई बार टैक्सियों को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के बाद टैक्सी यूनियन और व्यापारियों की मांग पर नगर निगम ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

कई बार पर्वतीय क्षेत्रों से सवारी लेकर ऋषिकेश आने वाले टैक्सी चालक आईएसबीटी में अपनी टैक्सी पार्क कर यहां से औने पोने किराए पर ऋषिकेश से श्रीनगर, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी सवारी ले जाते थे। ऐसा ही दिल्ली और हरियाणा के टैक्सी चालक करते हैं। कई बार सवारी बैठाने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। स्थानीय टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी भी पूर्व में एआरटीओ से आईएसबीटी में पार्क हो रही टैक्सियों को हटाने की मांगकर चुके हैं। कई बार एआरटीओ ने टैक्सियाें पर कार्रवाई भी की। पिछली बोर्ड बैठक में भी यह प्रस्ताव पास हुआ था। अब नगर निगम प्रशासन ने टेंडर की शर्ताें में इस बात का भी उल्लेख किया है। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि नए टेंडर में आईएसबीटी परिसर में टैक्सी और ऑटो (व्यावसायिक वाहन) पार्क नहीं हो सकेंगे। केवल निजी वाहन, पर्यटकों के निजी वाहन ही पार्क होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें