फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर को स्वच्छ बनाने के लिए ली मोक्षदायिनी मां गंगा की शपथ

विज्ञापन
नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते नगर निगम प्रशासन। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता संदेश अभियान शुरू किया। नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट पर मेयर अनिता ममगाईं और एमएनए नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने घाट पर झाड़ू लगाकर अभियान शुरू किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नगर को स्वच्छ बनाने के लिए मोक्षदायिनी मां गंगा की शपथ ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अभियान को शुरू करने के दौरान मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि जन सहयोग के बूते ही तमाम अभियान सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन पिछले डेढ़ वर्षों से देव भूमि की ख्याति के अनुरूप शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को शपथ दिलाकर शहर को सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की जाती रही है। उन्हें यह सोचना होगा कि जिस मोक्षदायिनी की शपथ ले रहे हैं, उन शब्दों क आत्मसात भी करें। सफाई अभियान में पेबैक सोसाइटी के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेंद्र क्वीरियाल, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, पार्षद रीना शर्मा, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद विजेंद्र मोगा, पार्षद राजेश दिवाकर, पार्षद शौकत अली, अनिल ध्यानी, पवन शर्मा, सुजीत यादव, आशीष द्रविड़, राजीव राणा सहित नगर निगम के सफाई निरीक्षक व सभी हवलदार मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें