फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 दुकानों को दी पटाखे बेचने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार--
विज्ञापन

------------
105 दुकानों को दी पटाखे बेचने की अनुमति
- गली में पटाखे की दुकान लगाई तो होगी कार्रवाई
- आज से पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। प्रशासन की ओर से 105 लोगों को पटाखे की दुकान लगाने के लिए अनुमति दी गई है। वहीं 41 लोगों के आवेदन पेंडिंग में रखे गए हैं। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि यदि संकरी गली में पटाखे बेचे तो कार्रवाई होगी।
अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि विभाग के पास 146 लोगों के आवेदन आए थे। उन्होंने बताया कि 41 आवेदनों को अभी स्वीकृत नहीं किया गया है। गलियों में पटाखे की दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुखर्जी रोड पर एक गाड़ी खड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को बाजार में एक छोटी गाडी भी लगाई जाएगी। एक बड़ी गाड़ी डोईवाला में लगाई है। शुक्रवार को बाजार में पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की ओर बाजारों में सयुक्त रूप से निरीक्षण किया जाएगा। वहीं चौदहबीघा, ढालवाला में भी सड़कों पर पटाखे की दुकानें सजने लगी हैं। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि जिन लोगों ने आवेदन किया था, उनके आवेदन पर रिपोर्ट लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जो भी दुकानदार बिना अनुमति के क्षेत्र में पटाखे की दुकान लगाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि क्षेत्र में संकरी गलियों में पटाखे की दुकानें न लगे, इसके लिए टीम की ओर गश्त भी जा रही है।
विज्ञापन

बिकते रहे चाइनीज पटाखे और लड़ी
ऋषिकेश। भले की ही प्रशासन की ओर से विदेशो से आयातित पटाखे और लड़ियों पर रोक लगाने के आदेश दिए गए है, लेकिन बाजार में चाइनीज लड़ी और पटाखे खूब बिक रहे हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के पास स्पष्ठ आदेश न होने से वह भी कार्रवाई करने को से कतरा रहे हैं।
ग्रीन पटाखों को लेकर रहा असमंजस
ऋषिकेश। शासन की ओर से पटाखों को लेकर जो आदेश दिया गया है, उसको लेकर पटाखा व्यापारियों और प्रशासन में असमंजस की स्थिति रही। ग्रीन पटाखों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि यदि ग्रीन पटाखों को लेकर स्थिति स्पष्ट होती है कि तो बड़ी आवाज और ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन

-----------
नोट
इस बाक्स को जाम वाली खबर के साथ लगाएं
बाजार में चौपहिया वाहन के प्रवेश पर रोक
ऋषिकेश। दिवाली के त्योहार को लेकर पुलिस ने रूट प्लान बनाया है। बाजार में चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। जबकि दोपहिया वाहनों के लिए पंजाब सिंध क्षेत्र आश्रम परिसर को पार्किंग बनाया गया है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि इस बार त्रिवेणीघाट रोड, जयराम आश्रम रोड, मुखर्जी मार्ग और क्षेत्र रोड पर चौपहिया वाहनों का संचालन पूर्णरूप से प्रतिबंधित लगा दिया है। जबकि पंजाब सिंध क्षेत्र के प्रांगण के अंदर दो वाहनों को पार्क किए जाएंगे। व्यवस्था बनाने के लिए 10 सब इस्पेक्टर, 10 महिला कर्मी और 25 कांस्टेबल हर वक्त मुस्तैदी से बाजार में रहेंगे। बाजार के मध्य में सजावट भी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें