फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से लौटे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
उत्तरांचल स्वच्छता समिति के सदस्यों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देती मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री की ओर से उत्तरांचल स्वच्छता समिति के सदस्यों को नगर निगम के सफाई निरीक्षक के साथ हुए विवाद के मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मामले के दोषी को सजा दिलाए जाने के आश्वासन पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। सोमवार दोपहर बाद सफाई कर्मचारियों ने शहर में सफाई का काम भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में सोमवार को मेयर अनिता ममगई शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मिलीं। मामले का संज्ञान लेते हुए शहरी विकास मंत्री ने मेयर को आश्वस्त किया गया कि घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। इस दौरान शहरी विकास मंत्री ने दूरभाष पर उत्तरांचल स्वच्छ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश खैरवार से भी बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। तीर्थनगरी में त्योहारी सीजन में सफाई व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए निगम के तमाम सफाई कर्मचारी काम पर लौट जाएं। शहरी विकास मंत्री के आश्वासन पर स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने अपने आंदोलन को स्थगित करने की बात कही। दोपहर करीब साढे बारह बजे नगर निगम पहुंचने पर मेयर द्वारा हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त करा दिया गया। इधर, मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बातया कि हड़ताल समाप्त करने केेेे बाद दोपहर बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह बिखरा कूड़ा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें