फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर सूरत सिंह रौतेला निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद का ताज सूरत सिंह रौतेला के सिर पर सजा है। सूरत सिंह रौतेला ने अपने प्रतिद्वंद्वी मुकेश कुमार शर्मा को 15 मतों से पराजित किया है। वहीं, देर शाम हुए परिणामों की घोषणा के बाद जश्न मनाया गया। निर्वाचित उम्मीदवारों के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य राजवीर सिंह बिष्ट और रंजन सोलंकी की देखरेख में बुधवार सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। ठंड होने के कारण इस वर्ष कुल मतदाताओं 296 में से सिर्फ 263 ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। 33 लोग वोट डालने ही नहीं पहुंचे। वहीं, 31 मत अवैध पाए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह और चुनाव अधिकारी मोहन पैन्यूली ने दोपहर तीन बजे से काउंटिंग शुरू की। देर शाम सभी विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर सूरत सिंह रौतेला, उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सेमवाल, महासचिव पद पर सुनील नवानी, संयुक्त सचिव पद पर लाल सिंह मटेला, कोषाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह गुसांई, पुस्तकालय पद पर विनोद मिश्रा निर्विरोध और ऑडिटर पद पर अजय कुमार कश्यप निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

-----------------
यह रहा मतों का अंतर
अध्यक्ष पद
प्रत्याशियों का नाम---प्राप्त मत
सूरत सिंह रौतेला---136
मुकेश कुमार शर्मा---121
राज कौशिक---05
अवैध मत---01
--------------
उपाध्यक्ष पद
शैलेंद्र सेमवाल---87
लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल---84
गोविंद सिंह रावत---46
प्यारे लाल नौटियाल---43
अवैध मत---03
----------------
महासचिव पद
सुनील नवानी---95
अजय कुमार कश्यप---80
अतुल कुमार यादव---80
अवैध मत---08
----------------
संयुक्त सचिव
लाल सिंह मटेला---78
शुभम राठी---75
सोन त्यागी---67
अमित अग्रवाल---38
अवैध मत---05
--------------
कोषाध्यक्ष
विक्रम सिंह गुसाईं---153
अजय सिंह वर्मा---100
अवैध मत---10
--------------
पुस्तकालयाध्य
विनोद मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित
--------------
ऑडिटर
अजय कुमार कश्यप---147
हरीश कुमार राणा---112
अवैध मत---04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें