फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमेलाधिकारी ने किया सेक्टरों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में महाकुंभ 2021 के लिए बनाए जाने वाले सेक्टरों का उपमेलाधिकारी ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रायवाला, ऋषिकेश, श्यामपुर, चंद्रभागा, मुनिकीरेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम में सर्वे किया।
विज्ञापन

बता दें, आगामी महाकुंभ के अंतर्गत समस्त मेला क्षेत्र में 40 सेक्टर बनाए जाने हैं। बुधवार को उपमेलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान और मेला सीओ प्रकाश देवली कुंभ मेले के लिए बनाए जाने वाले सेक्टरों का निरीक्षण करने तीर्थनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने नक्शे के अनुरूप रायवाला में ग्राम समाज की भूमि, श्यामपुर, ढालवाला, ऋषिकेश के चंद्रभागा पुल, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला और मुनिकीरेती में भूमि को चिह्नित किया। उपमेलाधिकारी ने बताया कि आगामी महाकुंभ को देखते हुए हरिद्वार से ऋषिकेश तक 40 जगहों पर अस्थाई सेक्टर बनाए जाने हैं। इनमेेें पुलिस थाना, सेक्टर मजिस्ट्रेट कार्यालय, सीओ कार्यालय, हेल्थ कार्यालय, बिजली, पानी के कार्यालय बनाए जाने हैं। साथ ही इन जगहों पर रैन बसेरा, पार्किंग, टॉयलेट और सप्लाई व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए जाने हैैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के आधार पर ही समस्त विभाग बजट तैयार करेंगे। इसकी रिपोर्ट मेलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इस मौके पर मेला तहसीलदार मंजीत सिंह, अनंत सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें