फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सुराज सेवा दल ने निकाला कैंडल मार्च

Thu, 08 Jan 2026 01:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
04 -सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे से त्रिवेणी घाट तक निकाला कैंडल मार्च।संवाद
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग के लिए सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित अंबेडकर चौक से त्रिवेणी घाट तक कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि वीआईपी का नाम सामने आने के बाद भी भाजपा सरकार दोषियों को बचाने में लगी हुई है, जो बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। जब तक मामले की सीबीआई जांच नहीं होगी, तब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश का जनमानस निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।



महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि यदि तत्काल प्रभाव से सीबीआई जांच शुरू नहीं की गई तो प्रदेश का माहौल और अधिक बिगड़ सकता है। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी, अन्याय को जन्म देती है। अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच अब प्रदेश हित में अनिवार्य हो चुकी है। इस मौके पर रमेश जोशी, देवेंद्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्र, राजपाल खरौला, जगमीत सिंह, विशाल, जितेंद्र सिंह, अजय मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें