फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बालिका वर्ग में एसबीएम ने जीता मुकाबला

Thu, 08 Jan 2026 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
वॉलीबॉल टूर्नामेंट में खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
एसडी मेमोरियल राजकीय इंटर काॅलेज तपोवन में कैप्टन डीडी तिवारी मेमोरियल वाॅलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका और बालक वर्ग में अलग-अलग मैच खेल गए। बालिका वर्ग का पहला मैच एसबीएम और बालक वर्ग का पहला मैच एसबीएम पब्लिक स्कूल ने जीता।
विज्ञापन


बुधवार को अंडर-19 बालिका वर्ग का पहला मैच एसबीएम और आर्मी स्कूल रायवाला के बीच खेला गया, जिसमें एसबीएम ने 25-19, 25-17 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच रेड फोर्ट और एनडीएस के बीच खेला गया, जिसमें रेड फोर्ट ने 25-18, 25-10 से जीत दर्ज की।



तीसरा मैच ओंकारानंद सरस्वती निलियम और भारती शिक्षा निकेतन के बीच खेला गया। भारती शिक्षा निकेतन ने 25-19, 25-24 से मैच अपने नाम किया। चौथा मैच भागीरथी स्कूल हरिद्वार और माम्स रायवाला के बीच खेला गया। भागीरथी पब्लिक स्कूल ने 25-11, 25-19 से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग का पहला मैच भागीरथी पब्लिक स्कूल और एसबीएम पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें एसबीएम विजयी रहा। दूसरा मैच दून भवानी और ओंकारानंद सरस्वती निलियम के बीच खेला गया, जिसमें दून भवानी विजयी रहा। तीसरा मैच चार्ल्स वेन एकेडमी और लिटिल स्टार स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें चार्ल्स वेन एकेडमी विजयी रहा। चौथा मैच स्वामी दयानंद सरस्वती स्कूल और एसबीएम इंटर कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें स्वामी दयानंद सरस्वती स्कूल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें