शुगर मिल की ओर से 15 जनवरी से 21 जनवरी तक मिल को किए गए गन्ना आपूर्ति के लिए 708.31 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। इससे कई हजार किसान लाभान्वित होंगे।
डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि बताया कि छठी किस्त के रूप में भुगतान जारी किया गया है। जिसमें गन्ना समिति डोईवाला को 250.22 लाख, देहरादून समिति को 230.19 लाख, ज्वालापुर समिति को 60.79 लाख, रुड़की समिति को 135.12 लाख, दी पांवटा वैली शुगर केन ग्रोवरस समिति पांवटा को 13.88 लाख, दी शाकुबंरी शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पांवटा को 4.83 लाख, लक्सर समिति को 13.28 लाख दिए गए है। अधिशासी निदेशक ने बताया कि मिल द्वारा अब 47 करोड़ 35 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।