फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छात्रों को दी उद्यमिता के उन्नत आयामों की विस्तृत जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 की ओर से द्वितीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के उन्नत आयामों से परिचित और उन्हें अपने व्यावसायिक विचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

देवभूमि उद्यमिता योजना की नोडल अधिकारी और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन टूरिज्म की निदेशक प्रो. अनीता तोमर ने कहा कि आज के समय में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, व्यावहारिक कौशल, नवाचार और जोखिम उठाने की क्षमता भी आवश्यक है। विद्यार्थी अपने विचारों को केवल कल्पना तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें योजनाबद्ध ढंग से क्रियान्वित करने का प्रयास करें। यदि उसमें समर्पण और सही दिशा हो तो छोटे स्तर से शुरू किया गया प्रयास भी भविष्य में बड़े उद्यम का रूप ले सकता है। देवभूमि उद्यमिता योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सपना नेगी ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप आइडिया वैलिडेशन, बिजनेस मॉडल कैनवास, वित्तीय प्रबंधन एवं मार्केटिंग रणनीतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस चरण में चयनित विद्यार्थियों को मेंटरशिप, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता के साथ-साथ उद्योग विशेषज्ञों से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। प्रो. धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि उद्यमिता आज के समय की आवश्यकता है और विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक रोजगार के विकल्पों तक सीमित न रहकर नए अवसरों की खोज करनी चाहिए। नवाचार, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के माध्यम से युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकार के चरणबद्ध ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और ऐसे कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें