फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छात्रों को सिखाए जीवन रक्षा के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
ढालवाला। मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) ढालवाला की एनएसएस इकाई की ओर से मंगलवार को वर्ल्ड ट्रॉमा वीक के उपलक्ष्य में एम्स के सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने एनएसएस स्वयंसेवकों को सड़क दुर्घटनाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में घायलों की मदद करने के तरीके बताए।
विज्ञापन

कार्यशाला में सीपीआर देने, रक्तस्राव रोकने, फ्रैक्चर की स्थिति में प्राथमिक सहायता, गोल्डन ऑवर के महत्व और आपातकालीन हेल्पलाइन 108 के उपयोग की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से स्वयंसेवकों को जीवन रक्षा के उपाय सिखाए। संस्थान के निदेशक रवि जुयाल ने एम्स की टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण युवाओं को आपातकाल में प्रथम मददगार बनने और समाज सेवा के लिए तैयार करते हैं। इस अवसर पर संस्थान के प्राध्यापक, कर्मचारी और एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें