फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छात्राओं ने जानी पुलिस कार्यप्रणाली, कोतवाली का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दोस्त पुलिस अभियान के तहत जीजीआईसी की छात्राओं को कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीजीआईसी की कक्षा छह से कक्षा आठ तक की करीब 40 छात्राएं कोतवाली के भ्रमण के लिए पहुंचीं। यहां कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने छात्राओं को पुलिस से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं। इस दौरान कोतवाल राणा ने कहा कि पुलिस से बिल्कुल डरने की जरूरत नहीं है। यह आपके और आपके अधिकारों की सुरक्षा के लिए है। पुलिस को अपना दोस्त मानकर अपनी बात रखें। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी एसआई मीनू यादव व नमिता सैनी ने छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से बताया। एसएसआई विनोद कुमार ने छात्राओं को एफआईआर, पुलिस विवेचना, 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने भी पुलिस अधिकारियों से खूब सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें