फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्काउट्स कैंप में विद्यार्थियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएस गर्ग बीएड कॉलेज में दो दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्काउट्स को राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, आपदा प्रबंधन आदि विषयों पर जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन




कॉलेज के चेयरमैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग ने अतिथियों केे साथ दीप प्रज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्काउट्स के माध्यम से विद्यार्थियों में आपात परिस्थितियों में धैर्य और अनुशासन के साथ सेवा भाव और सहायता की भावना का संचार होता है। निदेशक संजीव गर्ग ने कहा स्काउट्स के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भर बनने और आपात परिस्थितियों का मुकाबला करने की क्षमता का विस्तार होता है।



कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शुभ्रा रेखा वत्स ने कहा कि स्काउट आत्मविश्वास के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सहायक है। दो दिवसीय शिविर में भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से डॉ. पुरवेंद्र शर्मा डॉ. शकुन सिंह और डॉ. महिपाल सिंह ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के सिद्धांतों, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, ध्वज शिष्टाचार और नेतृत्व कौशल, गांठे लगाना, टेंट तैयार करना, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, अस्थाई आश्रय निर्माण, समय पालन और समूह में कार्य करने जैसी गतिविधियों की जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. राजेंद्र अग्रवाल और ऋतु कश्यप, मंजू शुक्ला, बीएस नेगी, पंकज जुयाल, अदिति वर्मा, सारिका चौधरी, करुणा सड़ाना, धर्मवीर, अविषा, भावना, रेशू, अंजू वाजपेयी, राकेश नेगी, अजय खुराना शिक्षक शिक्षिकाएं और कॉलेज की छात्र - छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें