फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चिट्ठियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र

Sun, 01 Mar 2026 02:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी के चौदह बीघा स्थित न्यू स्कॉलर्स होम जूनियर हाई स्कूल में अमर उजाला की ओर से रचनात्मक लेखन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डिजिटल युग में पहली बार कागज पर दिल की बात लिखकर छात्र बेहद उत्साहित नजर आए, जहां डाककर्मियों ने उन्हें चिट्ठियों के सफर की बारीकियों से रूबरू कराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान डाक विभाग के पोस्टमैन दीपक ने छात्रों को बताया कि अलग-अलग क्षेत्र का अलग-अलग पिन कोड होता है। इसी पिन कोड नंबर के आधार पर संबंधित क्षेत्र में पत्र पहुंचता है। उन्होंने बताया कि मुनि की रेती का पिन कोड 249137, शिवानंद नगर का पिन कोड 249192 और ऋषिकेश का पिन कोड 249201 है। छात्रों से पत्र लिखने को लेकर सवाल जवाब किए गए।

डाकघर के बारे में छात्रों ने बताया कि बाजार में कुछ जगहों पर उन्होंने पत्र पेटी (लेटर बॉक्स) देखी हैं। पोस्टमैन श्यामसुंदर ने भी डाक विभाग से संबंधित जानकारी दी। प्रधानाचार्य अमित द्रविड़ ने छात्रों को बताया कि पहले जब मोबाइल की सुविधा नहीं थी तब लोग अपने बच्चों या फिर रिश्तेदारों को पत्र भेजकर उनकी कुशलता पूछते थे। अब भी विभागीय डाक और अन्य सरकारी पत्र डाकघर के माध्यम से भेजे जाते हैं। इस अवसर पर मीना कुकरेती, कविता गौड़, प्रियंका उनियाल, आकृति गुनसोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें