फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के बाद पलायन को मजबूर छात्र

Sun, 28 Aug 2016 02:13 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
टिहरी बांध प्रभावित करीब 12 गांवों के तीन हजार परिवार 2006 में पशुलोक क्षेत्र में विस्थापित किए गए। इस दौरान उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए उच्चतर शिक्षा माध्यमिक विद्यालय की स्थापना अलग भवन में की गई। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द माध्यमिक विद्यालय को उच्चीकृत किया जाएगा। लेकिन, 10 साल बाद भी माध्यमिक विद्यालय का उच्चीकरण नहीं हुआ। ऐसे में 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए यहां के स्टूडेंट्स को आगे की पढ़ाई के लिए पलायन करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


आईडीपीएल बैराज मार्ग के किनारे निर्मल ब्लॉक पशुलोक में वर्ष 2000 में बांध प्रभावितों को विस्थापित किया गया। इनके बच्चों की शिक्षा के लिए वर्ष 2006 में उच्चतर शिक्षा माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की गई। स्कूल संचालन को एक दशक हो चुका है, लेकिन उच्चीकरण अभी तक नहीं हुआ है। ऐसे में बच्चों को हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद विस्थापित क्षेत्र से करीब पांच से आठ किलो मीटर दूर खदरी श्यामपुर, आईडीपीएल और ऋषिकेश जाना पड़ता है। 

विस्थापित हुए गोदी सिराई गांव के पूर्व प्रधान एसएस गुलियाल ने बताया कि शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोरे आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए बच्चों को भागदौड़ करनी पड़ती है। इससे समय और पैसा दोनों खर्च होता है। टिहरी बांध विस्थापित सरकारी उपेक्षा का दंश झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उच्चीकरण के मानक भी पूरे
शिक्षा विभाग के नियम के मुताबिक उच्चीकरण के लिए हाईस्कूल में छात्रों की न्यूनतम संख्या 135 होनी चाहिए। इस मानक को टिहरी विस्थापित क्षेत्र में संचालित उच्चतर शिक्षा माध्यमिक हाईस्कूल पूरे करता है। यहां वर्तमान में छात्र संख्या 250 है। लिहाजा उच्चीकरण में नियम अड़ंगा नहीं है। इसके बाद भी माध्यमिक विद्यालय का उच्चीकरण न होना समझ से परे है। 

प्रस्ताव पुराना है। कार्रवाई में विलंब क्यों हुआ समीक्षा करने के बाद ही स्पष्ट बता पाऊंगा। बहरहाल, अपर निदेशक गढ़वाल मंडल के माध्यम से उच्चतर शिक्षा माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण केे प्रस्ताव विद्यालयी शिक्षा विभाग को भेजा जा रहा है। उम्मीद है जल्द कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

- एसपी खाली, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें