फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! हमें दरिंदे पिता से बचा लो

Sun, 28 Aug 2016 02:09 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
मारपीट की घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साहब! हमें दरिंदे पिता से बचा लो। वह हमें रोजाना मारते-पीटते हैं। इतना ही नहीं दांतों से भी काटते हैं। काश, हमारी मां जिंदा होती तो शायद ऐसा न होता। अब आप ही हमें बचा सकते हैं। वरना हम मर जाएंगे...। यह शब्द शनिवार को पड़ोसियों के साथ कोतवाली पहुंचे रुषाफार्म, गुमानीवाला के दो मासूमो के हैं। जो अपने पिता द्वारा रोजाना मारपीट की घटना से आजिज आ चुके थे। वहीं, पुलिस ने उचित कार्रवाई के लिए मामला परिवार न्यायालय में ले जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रुषाफार्म, गुमानीवाला निवासी एक व्यक्ति आए दिन अपनी 13 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे को बेवजह मारता-पीटता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को दरिंदगी की हद ही पार कर दी। पीटने के बाद उसने बच्चों को दांत से काटा। बच्चों ने बताया कि बचपन में बीमारी के चलते उनकी मां का निधन हो गया था। रिश्तेदारों का भी घर आना-जाना नहीं है। बताया कि पिता की संयुक्त रोटेशन यात्रा बस अड्डे में दुकान है। 

इस दौरान पड़ोसी पिंकी गुसाईं, मनीषा पंवार, दिल देवी, देवेंद्र बेलवाल, उत्तम सिंह ने पुलिस से पीड़ित बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही मामला परिवार कोर्ट में ले जाने की सलाह दी। यहां बता दें कि पिछले महीने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 151 की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें