फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र- छात्राओं ने कक्षाओं का किया बहिष्कार 

Thu, 13 Apr 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ डोईवाला।
विज्ञापन
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त करने के विरोध में धरना- प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने शासन द्वारा विवि के शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर कक्षाओं का बहिष्कार किया। कहा कि विश्वविद्यालय से शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त  करना शासन का जल्दबाजी में लिया गया निर्णय है। इससे पठन पाठन आदि कार्य प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन



उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त किए जाने के विरोध में बुधवार को छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्यद्वार पर एकत्रित हुए और नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र -छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए मुख्य द्वारा पर घंटों धरना दिया।

सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विवि पहले से ही संकट के दौर से गुजर रहा है। शिक्षकों के अटैचमेंट समाप्त करने से यूनिवर्सिटी की मान्यता खतरे में पड़ गई है। यदि शिक्षक ही नहीं होंगे तो छात्रों का भविष्य प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन


जून में सीसीआईएम द्वारा यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया जाना है, ऐसे में विवि में अगर फैकल्टी मानकों के अनुरूप नहीं मिली तो मान्यता रद्द हो सकती है। उन्होंने चेताया कि शासन ने अटैचमेंट खारिज नहीं किया तो छात्र उग्र आंदोलन करेेंगे।

प्रदर्शनकारियों में ऐश्वर्या, आशा कुड़ियाल, अभिषेक, ज्योति, हेमराज, रोहित, नेहा, प्रियंका, अल्का, दीप्ति, श्रुति, शविानी, वैभव, मयंक, मोनिका, नीलम, अंजलि, प्राची, निधि, विधि, विवेक, योगेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें