फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग व तपस्या का प्रतीक है विद्यार्थी : सेमवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका मुनि की रेती ढालवाला अंतर्गत श्री दर्शन महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव के चौथे दिन कुर्सी पकड़ और चम्मच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय को रोटी मशीन भेंट की गई।
विज्ञापन




महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष वंशीधर पोखरियाल, प्रबंधक संजय शास्त्री, योगाचार्य दीपक सेमवाल, प्रधानाचार्य डॉ. राधामोहन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। योगाचार्य दीपक सेमवाल ने कहा कि विद्यार्थी त्याग और तपस्या का प्रतीक है। विद्यार्थी जीवन में प्रत्येक ग्रन्थों का अध्ययन करना चाहिए। संजय शास्त्री जी कहा कि 1919 में स्थापित गुरुकुल में हजारों छात्र प्रत्येक वर्ष अध्ययन करके देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कुर्सी पकड़ और चम्मच प्रतियोगिता में कृष्ण देशिक विद्यालय, श्री भरत संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्री वेद महाविद्यालय, श्री पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय आदि ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का परिणाम 15 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. सुशील कुमार नौटियाल, सुभाष डोभाल, सत्येश्वर प्रसाद डिमरी, कमल डिमरी, आशीष जुयाल, सीमा, संदीप कुकरेती, डॉ. हर्षानंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें