फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: श्रीदेव सुमन विवि में 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव

Fri, 11 Sep 2026 02:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 29 सितंबर को छात्रसंघ निर्वाचन कराया जाएगा। इसके बाद एक अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का निर्वाचन संपन्न होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी के कुलपतियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद छात्र संघ व छात्र महासंघ चुनाव तिथियां तय की गई। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एके महाजन के निर्देश पर विवि प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव के लिए तिथि जारी की है। पीएलएमएस परिसर के निदेशक प्रो. एमएस रावत ने बताया कि परिसर और संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में 29 सितंबर को छात्र संघ के लिए मतदान प्रक्रिया कराई जाएगी। जबकि एक अक्तूबर को छात्र महासंघ चुनाव होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें