फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा को निरस्त करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री को ज्ञापन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश/रायवाला। नेपाली फार्म में प्रस्तावित टोल प्लाजा के विरोध में ग्राम प्रधान संगठन की ओर से दिया जा रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा। प्रधान संगठन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित टोल प्लाजा को निरस्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया नियमानुसार 60 किलोमीटर के बीच में तीसरा टोल प्लाजा स्थापित नहीं किया जा सकता। यहां पर 21 किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। टोल प्लाजा के बनने से स्थानीय लोगों को आर्थिक बोझ पड़ेगा। संगठन के अध्यक्ष विजयपाल जेठुड़ी ने बताया कि ज्ञापन में 16 ग्राम प्रधानों और 40 बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। इस दौरान प्रधान संगठन की ओर से एनएचएआई का पुतला भी फुंका गया।
सर्वदलीय संयुक्त संघर्ष समिति का हो गठन
ऋषिकेश। सत्यनारायण मंदिर परिसर में गौहरीमाफी के पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कई पार्टियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में नेपाली फार्म टोल प्लाजा के विरोध करने के लिए सर्वदलीय संयुक्त संघर्ष समिति के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, संजीव चौहान, दिव्या बेलवाल, रीना रांगड़, अशोक ग्रोवर, दिनेश असवाल, हेमंत डंग, सत्या कपरुवाण, सविता शर्मा, डॉ. केएस राणा, अशोक शर्मा, कैलाश शर्मा, अवतार सिंह बिष्ट, जीवानंद भट्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें