फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला फीता बांधकर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) राज्य कर्मचारी उत्तराखंड के आह्वान पर नरेंद्रनगर और यमकेश्वर ब्लॉक में कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारियों का अपनी मांगें पूरी न होेने पर आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर आधा दिन काम किया।
विज्ञापन

शनिवार को नरेंद्रनगर ब्लॉक अंतर्गत मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट और जीएमवीएन ऋषिलोक कोविड केयर सेंटर में संविदा कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर कार्य किया। कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य बीमा, गोल्डन कार्ड की सुविधा देने, लॉयल्टी बोनस, सेवा नियमावली आदि नौ सूत्री मांगों के समाधान की मांग की है।
इस मौके पर रमाकांत पॉल, भूपेंद्र सिंह नेगी, डॉ. कुलदीप बिष्ट, डॉ. प्रिया कपूर, मीनाक्षी नेगी, शिवानी पांडेय, मनीष, डॉ. विश्वजीत, शक्ति भट्ट, दीपक रावत, विक्रम कंडारी, ऊषा राणा, संगीता पैन्यूली, प्रीति कुड़ियाल, रंजना व्यास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला में भी कार्य कर रहे करीब 45 एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर आक्रोश जताया। कर्मचारियों ने कहा कि 31 मई तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे कार्यबहिष्कार कर एक से दो जून तक होम आइसोलेशन पर चले जाएंगे। इस मौके पर डॉ. योगिता, डॉ. पूनम, अजय कुकरेती, पंकज नौटियाल और संगीता बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें