फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जनरल बिपिन रावत स्मृति तिरंगा पार्क और प्रतिमा का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के प्रचार के लिए वनवास कैफे की शुरूआतI
विज्ञापन


यमकेश्वर ब्लॉक के तल्ला बणास गांव में श्री लौह सिद्ध वनवासी हनुमान में गौमुख डायरी में देश के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा और 80 फीट तिरंगा झंडा एवं पार्क का निर्माण किया गया है। रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और जनरल बिपिन रावत की पुत्री तारिणी रावत ने पार्क का उद्घाटन किया।

80 फीट तिरंगा एवं पार्क का निर्माण 128 इंफेंट्री बटालियन (टीए) राजपूताना राइफल्स इको और जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से किया गया। इस इको पार्क को बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारधाम की थीम पर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत हमारी देश की आन, बान और शान हैं। उनके कार्यकाल में सेना ने नए नए कीर्तिमान स्थापित किए। अजय भट्ट ने गोमुख गोशाला प्रागंण में वनवास कैफे का भी उद्घाटन किया। इस मेले में 150 अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को कृषि किट बांटी गई। इस अवसर पर श्री लौह सिद्ध वनवासी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें