फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा घाट पर दिखा भारत और इंडोनेशिया का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iकलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को किया मंत्रमुग्धI

श्री गंगा गो सेवा समिति मुनि की रेती की ओर से शत्रुघ्नघाट पर तीन दिवसीय इंडोनेशिया भारत संगम महोत्सव आयोजन किया गया। पद्म श्री इंदिरा उद्याना, केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, समिति के अध्यक्ष महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, पूर्व कमिश्नर अजय सिंह नव्याल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में गढवाल की प्रसिद्ध कलाकार साक्षी काला ने शिव स्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। उसके बाद मीरा चौहान ने शिव तांडव स्त्रोत पर प्रस्तुति दी। इंडोनेशिया की द्मश्री इन्दिरा उद्याना, हेन्द्रा कुरनीयावान, सावित्री, दीया पुष्पा ने वशिष्ठ गीता रामायण पर आधारित राम सीता की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्दिरा उद्याना ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की संस्कृति का आदान प्रदान करना है। महंत मनोज प्रपन्नाचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हम एक दूसरे की संस्कृति को जानते हैं। इस मौके पर आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल, मधुलिका द्विवेदी, विनोद द्विवेदी, सुनील कपरुवान, मनन द्विवेदी, सुरेंद्र भंडारी, दर्शनी भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें