फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विकासनगर में बनेगा सैनिक कार्यालय और शहीद स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



Iसैनिक कल्याण मंत्री ने की घोषणा, कहा-सरकार ने सेना को दी आतंकियों के खिलाफ खुली छूटI

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी कहा कि जब से देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है, तब से आतंकियों को खदेड़ने और घर में घुसकर अंजाम तक पहुंचाने की खुली छूट सरकार ने सेना को दी है। जिसका परिणाम है कि जम्मू-कश्मीर में आए दिन होने वाली पत्थरबाजी व हमले की घटनाओं पर अंकुश लगा है।



गणेश जोशी रविवार को रॉयल गार्डन बाबूगढ़ में आयोजित पूर्व सैनिक संगठन पछवादून के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने विकासनगर में शीघ्र सैनिक कार्यालय खोलने और डाकपत्थर रोड विकासनगर में 22 लाख रुपये की लागत से शहीद स्थल बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे सैनिकों के कार्यक्रमों में एक मंत्री नहीं बल्कि सैनिक के रूप में आते हैं। सैनिकों के बीच जाकर उन्हें एक परिवार का एहसास होता है। कहा, भाजपा सैनिक सम्मान की चिंता करती है। इसी का नतीजा है कि सैनिक का बेटा आज प्रदेश का मुख्यमंत्री और सैन्य कल्याण मंत्री भी एक पूर्व सैनिक है।



उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन को लागू कर सेना के मनोबल को ऊंचा करने का काम किया है। सैनिकों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी सहित प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा सैनिकों के सम्मान में देहरादून गुनियाल गांव में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, महासचिव कैप्टन आरडी शाही, नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, कैप्टन सुरेंद्र सिंह, सूबेदार प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें