फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वीकेंड पर ऋषिकेश का जाम शाम को मांगे बाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवीकेंड: नेपाली फार्म से ब्रह्मपुरी तक रेंगरेंग कर चले वाहन
विज्ञापन

I

Iवाहनों की भीड़ बढ़ने पर भानियावाला डायवर्ट किए वाहनI

वीकेंड पर वाहनों का रैला आने से ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र में लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। वाहनों की भीड़ बढने पर पुलिस को वाहनों को नेपालीफार्म से भानियावाला डायवर्ट करना पड़ा। नेपालीफार्म से ब्रह्मपुरी तक वाहन रेंगकर चलते रहे। चौक चौराहों पर पुलिस को वाहनों को नियंत्रित करने में पसीना बहाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड पर ऋषिकेश के जाम में फंसकर इतने परेशान हो जाते हैं कि शाम को बाम लगाए बिना उनका सरदर्द नहीं जाता।

वीकेंड पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश से लोग ऋषिकेश में राफ्टिंग करने के लिए पहुंचे। एक साथ वाहनों का रैला आने से सुबह सात बजे से श्यामपुर फाटक पर जाम लगने लगा। सुबह आठ बजे से पुलिस को वाहनों को भानियावाला की ओर डायवर्ट करना पड़ा। वाहनों को डायवर्ट करने भानियावाला चौक और लच्छीवाला में जाम लगता रहा। वाहनों की भीड़ के कारण नेपाली फार्म से तपोवन तक वाहन रेंगरेंग कर चलते रहे।
विज्ञापन




नेपालीफार्म से 12 किलोमीटर दूर ब्रह्मपुरी तक पहुंचने में दो घंटे लग गए। वाहनों की भीड़ के कारण नटराज चौक, देहरादून रोड चौराहा, घाट चौक, चंद्रभागा पुल, चौदहबीघा नया पुल, बैराजपुल में वाहनों की लंबी लाइन लगती रही। नेपाली फार्म से डायवर्ट किए गए वाहन, भानियावाला से नटराज चौक, भद्रकाली, ब्रह्मानंद मोड़,तपोवन तिराहा होते हुए ब्रह्ममपुरी शिवपुरी तक भेजे गए।

गूगल मैप से गलियों में घुसे वाहन

पुलिस की ओर से वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला भेजा गया। कई कार चालक गूगल मैप के सहारे खैरी स्थित आई इंस्टीट्यूट से होते खैरी कलां के अंदर होते हुए दून इंस्टीट्यूट और भट्टोंवाला से मेन रोड पर पहुंच गए। उन वाहनों के पीछे और वाहन भी आने लगे। वहीं कई वाहन आईएसबीटी से गूगल मैप के सहारे वाहन चौदह बीघा नए पुल से चौदहबीघा के अंदर से रामझूला की ओर जाने लगे। पुलिस की ओर से उन्हें भैरव मंदिर से मेन रोड पर भेजा गया।
विज्ञापन




Iकोट-
I
I
I
Iवीकेंड पर वाहनों की भीड़ बढ़ने पर नेपाली फार्म से भानियावाला की ओर डायवर्ट किया गया। कई वाहन गूगल मैप के सहारे मुख्य मार्ग पर आ गए थे। इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव बन गया था। -संदीप नेगी, सीओ ऋषिकेश।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें