फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का सपना पूरा कर स्टार बना गढ़वाल का सुयश

Fri, 24 Jun 2016 01:37 AM IST
नवीन नौटियाल /अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
साथियों के साथ गढ़वाल का सुयश (बीच में) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डर मुझे भी लगा फासला देखकर, पर मै बढ़ता गया रास्ता देखकर, खुद ब खुद नजदीक आती गई मेरी मंजिल मेरा हौसला देखकर। किसी कवि की ये चंद पंक्तियां चरितार्थ की है गढ़वाल के 24 वर्षीय सुयश बिजल्वाण ने। सुयश के गाने छू लो जो मुझे तुम कभी ने उनको आज स्टार बना दिया है। उनके गाने को महज 48 घंटे में 80 हजार से ज्यादा लोग यू ट्यूब पर देख चुके हैं। संगीतकार बनने की ललक उनके अंदर अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए पैदा हुई। इसी ललक ने उनको इस बुलंदी पर पहुंचाया।
विज्ञापन


ऋषिकेश से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे उत्तरकाशी के रहने वाले सुयश बिजल्वाण का संगीत की तरफ उस वक्त रुझान बढ़ा, जब संगीत से एमए की पढ़ाई कर चुकी मां प्रमीला बिजल्वाण शादी के बाद घरेलू कारणों से अपनी आवाज को संगीत का रूप नहीं दे पाई। सुयश बताते हैं कि अक्सर मां घर में गीत गुनगुनाया कराती थीं। उनकी आवाज सुनकर मेरा भी संगीत की ओर रुझान बढ़ा। मां से संगीत का ज्ञान मिलने के बाद सुयश ने खुद का 2013 में निश्चय बैंड बनाया। जिसके बाद गढ़वाल यूनिवर्सिटी, उत्तरांचल मेडिकल कालेज, भेल हरिद्वार, मसूरी विंटर लाईन कार्निवल आदि जगहों पर बैंड के माध्यम से अपनी आवाज की प्रस्तुतियां दे चुके हैं।

शेखर रावत प्रोडक्शन के बैनर तले निश्चय बैंड के गायक सुयश ने छू लो जो मुझे तुम कभी का कवर सांग अपनी धुन पर तैयार कर यू ट्यूब पर मंगलवार रात अपलोड किया। जिसके बाद महज 48 घंटों के अंदर अब तक 80 हजार 103 लोग इस कवर सांग को देख चुके हैं। सुयश ने दावा किया यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो है जो उत्तराखंड से अपलोड हुआ है। इससे पहले प्रदेश से अपलोड  हुए एक वीडियो को 40 हजार लोगों ने देखा था।
विज्ञापन


सांग को तैयार करने वाली टीम
कवर सांग को तैयार करने वालों में गिटारिस्ट सिद्घांत मेहरा, प्रणय द्विवेदी, मान महेंद्रा, ड्रमर मैड्रिक मिजे, बैंड मैनेजर विक्रम नेेगी, कैमरामैन, अंशुमन पोखरियाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पहाड़ में हुनर की कमी नहीं
सुयश कहते है कि पहाड़ों में हुनर की कमी नही, बस उनको एक मौके की तलाश है। अगर यहां सरकार प्रतिभाओं को संसाधन उपलब्ध कराए तो उनको दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत नहीं है। उत्तराखंड से भी बहुत कुछ किया जा सकता है।
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो
निश्चय बैंड का छू लो जो तुम मुझे कवर सांग देखने के लिए यू ट्यूब पर क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें