एक्सक्लूसिव टैग
- श्रीनगर से वाया देहरादून एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली रूट पर होंगे संचालित
- परमिट की औपचारिकता हो रही पूरी
मुनीश रियाल
ऋषिकेश। रोडवेज मुख्यालय की ओर से ऋषिकेश डिपो से दो टेंपो ट्रैवलर श्रीनगर गढ़वाल डिपाे को हस्तांतरित किए गए हैं। यह टेंपो ट्रैवलर श्रीनगर गढ़वाल से वाया देहरादून एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली जाएंगे। रोडवेज की ओर से इन टेंपो ट्रैवलर की किराया सूची और संचालन का समय तय किया गया है।
परमिट की औपरिकता पूरी होने से यह टेंपो ट्रेवल फर्राटा भरते नजर आएंगे।
पिछले साल जुलाई में रोडवेज मुख्यालय की ओर से करीब तीन करोड़ की लागत से 20 वातानुकूलित टेंपो ट्रैवलर खरीदे गए थे। इनमें से 10 टेंपो ट्रैवलर नैनीताल मंडल को दिए गए थे लेकिन वहां पर चालकों की कमी के कारण यह टेंपो ट्रैवलर संचालित नहीं हो पा रहे थे। चारधाम यात्रा के दौरान 10 टेंपाे ट्रैवलर में से छह टेंपो ट्रैवलर ऋषिकेश डिपो को हस्तांतरित किए गए थे। चारधाम यात्रा में इन टेंपो ट्रैवलर का संचालन किया गया। इस दौरान एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसके बाद डिपो के पांच ट्रैवलर ही रह गए थे। चारधाम यात्रा में इनका संचालन जून तक हुआ। जुलाई में यात्रा कम होने के कारण इनका संचालन ठप हो गया था। उसके बाद इन्हें ऋषिकेश डिपो की वर्कशॉप में पार्क किया गया था। अब रोडवेज मुख्यालय की ओर से इनमें से दो टेंपो ट्रैवलर श्रीनगर डिपो को हस्तांतरित किए गए हैं। संवाद
रोडवेज मुख्यालय की ओर से ऋषिकेश डिपो से दो टेंपो ट्रैवलर श्रीनगर गढ़वाल डिपो को हस्तांतरित किए गए हैं। इन दोनों टेंपो ट्रैवलर का संचालन श्रीनगर-देहरादून एक्सप्रेस वे से दिल्ली के मध्य किया जाएगा। परमिट की औपचारिकता पूरी होने के बाद इनका संचालन शुरू किया जाएगा।
- अशोक काला, डिपो प्रभारी श्रीनगर गढ़वाल
-