फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलदार पौधे जीवन के लिए विशेष लाभकारी - प्रोफेसर रविकांत

विज्ञापन
एम्स परिसर में पौधरोपण करते प्रो.रविकांत और लायंस क्लब के पदाधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिकाधिक संख्या में वृक्षों का होना बहुत जरूरी है। वृक्षों से हमें न केवल शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्राप्त होती है बल्कि, वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार भी हैं। प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि फलदार पौधे जीवन के लिए विशेष लाभकारी हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने आस-पास अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना चाहिए।
विज्ञापन

एम्स ऋषिकेश और लायंस क्लब रॉयल की ओर से संस्थान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के अधिकारियों, चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों ने विभिन्न प्रजाति के दो दर्जन से अधिक फलदार पौधे रोपे। कार्यक्रम के दौरान एम्स परिसर में विभिन्न फलदार पौधों का रोपण कर हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डीन एकेडेमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, डीन अस्पताल प्रशासन प्रोफेसर यूबी मिश्रा, अधीक्षण अभियंता बीएस रावत, कार्यक्रम समन्वयक व डीएमएस डॉ. अनुभा अग्रवाल, लॉयंस क्लब रॉयल के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन धीरज मखीजा आदि ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम में डॉ. पूजा भदौरिया, लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष हिमांशु अरोड़ा, सचिव मयंक गुप्ता, सुमित चोपड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें