फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नुक्कड़ नाटक से मतदान और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्कूलों में एनएसएस का शिविर आयोजित, स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली गईI
विज्ञापन




शहर के विभिन्न विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली।

बुधवार को आवास-विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने बैराज, पशुलोक में नुक्कड़ नाटक से मतदान, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य समर बहादुर सिंह चौहान, प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, नंदकिशोर भट्ट, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, रामगोपाल रतूड़ी, दिनेश चंद्र पांडेय, संदीप कुमार, कांत प्रसाद देवरानी, अजीत रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




हरिपुरकलां स्थित स्वामी सत्यमित्रानंद इंटर कॉलेज में चल रहे राजकीय इंटर रायवाला के सात दिवसीय एनएसएस शिविर में रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक किया। छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्वयंसेवियों को ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया। वहीं, पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास के साथ ही मुनि की रेती गंगा घाट और तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर दिवसपति बिजल्वाण, डाॅ. सोहन सिंह, वीरेंद्र किशोर गौड़, दिवी शंकर नैथानी, शैलेंद्र कंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं, राजकीय इंटर काॅलेज खदरी खड़कमाफ श्यामपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन बौद्धिक सत्र में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत संयोजक विनोद जुगलान ने स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह रावत, मेजर गोविंद सिंह रावत, शिव शरण श्रीवास्तव, राकेश रतूड़ी, कुंवर सिंह भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें