फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: व्यापारियों ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iथाना पहुंचे आक्रोशित व्यापारी, एसएसपी से की प्रभारी निरीक्षक के निलंबन की मांगI
विज्ञापन


थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत एक होटल में कुछ युवकों की ओर से होटल स्वामी के साथ हुई मारपीट की घटना से आक्रोशित लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम के व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता थाना लक्ष्मणझूला पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से दूरभाष पर संपर्क कर उचित कार्रवाई करने के साथ ही थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी को निलंबित करने की मांग की है। व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद करने की चेतावनी भी दी।



शनिवार को थाना लक्ष्मणझूला पहुंचे आक्रोशित व्यापारियों ने दूरभाष पर पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे से बात की। उन्होंने बताया कि लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र पर्यटक क्षेत्र हैं। रोजाना हजारों तादाद में देश-विदेश के पर्यटक यहां आते हैं। लेकिन बीते शुक्रवार रात होटल स्वामी के साथ कुछ युवकों ने जिस तरह से मारपीट की, उससे क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में कोई युवक और पर्यटक ऐसी घटना की पुनरावृत्ति दोबारा न करें इसके लिए उन्होंने उन युवकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने थानाध्यक्ष के ढुलमुल व्यवहार को लेकर उनके निलंबन की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना लक्ष्मणझूला ने इस घटना में कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन उन्हें शनिवार शाम तक छोड़ दिया। इसके विरोध में उन्होंने रविवार को लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम का बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर गुरुपाल बत्रा, त्रिवेंद्र नेगी, अरविंद नेगी, ऋषभ अग्रवाल, नरेंद्र धाकड़, उदय नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें