फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रणचुला गांव में सोलर पंपिंग योजना को मिली स्वीकृति

Fri, 25 Sep 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 42.96 लाख की लागत से होगा परियोजना का निर्माण
विज्ञापन

यमकेश्वर। विकासखंड यमकेश्वर के रणचुला गांव के 15 परिवारों को अब पेयजल किल्लत से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। शासन की ओर से रणचूला में सोलर पम्पिंग पेयजल योजना (ग्रामीण) को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। योजना का निर्माण जल संस्थान कोटद्वार की ओर से किया जाएगा। योजना के तहत हर परिवार को व्यक्तिगत पेयजल कनेक्शन दिया जाएगा ताकि घर-घर तक पानी पहुंच सके। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि सोलर पम्पिंग योजना विशेष रूप से एकल और छोटे गांवों के लिए बेहद कारगर है। इसमें केवल एक ही बार बिल देना होता है। रणचुला गांव में करीब 42.96 लाख की लागत सोलर पंपिग पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट-
रणचुला गांव के 15 परिवार और विद्यालय में लंबे समय से पेयजल समस्या थी। जल्द ही इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। गांव में पेयजल समस्या का समाधान होगा। -हिमांशु त्यागी, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें