फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Tue, 28 Apr 2026 01:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्यामपुर क्षेत्र निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित टीएचडीसी गेट के बाहर सड़क किनारे खड़ी कार में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार रविवार सुबह से ही सड़क किनारे खड़ी थी। जब सोमवार शाम तक कार खड़ी रही तो संदिग्ध होने की आशंका पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने कार के भीतर एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया। मामला संदिग्ध होने पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान विनीत डोभाल के रूप में हुई, जो श्यामपुर बैटरी फार्म के निवासी थे। सूचना मिलते ही मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह विनीत बाईपास मार्ग से ऋषिकेश की ओर निकल गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने और मोबाइल बंद मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें