फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहबाजारी के खिलाफ लघु व्यापारियों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
तहबाजारी के विरोध में प्रदर्शन करते लघु व्यापारी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति, जनसरोकार मोर्चा व उत्तराखंड जन विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में तहबाजारी ठेका बंद कराने व राष्ट्रीय फेरी नीति को लागू करने की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में नगर के सभी लघु व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में जुलूस निकाला। जुलूस जीवनी माई धर्मशाला से शुरू होकर क्षेत्र रोड, मैन बाजार, घाट रोड, हरिद्वार रोड होते हुए नगर निगम कार्यालय के समक्ष पहुंचा। प्रदर्शनकारियों को देखकर नगर निगम में तैनात पुलिस बल ने नगर निगम का मुख्य द्वार बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य द्वार के सामने ही डेरा डाल दिया और कई घंटे नगर निगम के विरुद्घ नारेबाजी करते रहे। मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि लघु व्यापारियों की समस्या का समाधान होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
निगम एक्ट में तहबाजारी का कोई प्रावधान नहीं : दीप शर्मा
ऋषिकेश। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि निगम छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। नगर निगम एक्ट में तहबाजारी का कोई प्रावधान नहीं है। जनसरोकार मोर्चा के संयोजक रामकृपाल गौतम ने कहा कि पूर्व में नगर निगम, उपजिलाधिकारी, आयुक्त गढ़वाल मंडल को ज्ञापन प्रेषित किया था। बावजूद इसके आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। प्रशासन की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिए जाने पर लघु व्यापारियों को आंदोलन करना पड़ा। उन्होंने तह बाजारी ठेका निरस्त नहीं किए जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता, हरीश आनंद, राहुल शर्मा, रामकुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार, आदेश शर्मा, सतवीर पाल, विजय जयसवाल, सोनू गुप्ता, अनूप गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता, सत्यनारायण साहनी, अरुण भट्ट, अरुण जाटव, राजेश भट्ट, श्रवण कुमार, राहुल चौरसिया, बलवंत यादव, हेमंत गुप्ता, मनोज साहनी सहित करीब सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें